प्राइवेट पार्ट से फंगल इंफेक्शन कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 13:31

नीम में ऐसे गुण होते हैं जो प्राइवेट पार्ट एरिया कि खुजली, फंगल इंफेक्शन को दूर करते है। नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबालकर प्राइवेट पार्ट को इससे साफ करें। 2 से 3 मिनट तक अच्छे से साफ करें। ऑफिस से वापस आने के बाद गर्म पानी से फिर से प्राइवेट पार्ट को साफ करें।

प्राइवेट पार्ट को साफ रखने के लिए डेटॉल की 1 से 2 बूंद का प्रयोग गर्म पानी के साथ भी किया जा सकता है। इसे ज्यादा मात्रा में प्रयोग न करें। डॉ. राहुल चतुर्वेदी के मुताबिक डेटॉल के अलावा नारियल का साबुन भी इस्तेमाल किया जा सकता है और बाद में गर्म पानी से एरिया धो लें। इससे त्वचा भी अच्छी रहती है।

दही और शहद:-

दही में प्रीबायोटिक होते हैं जो प्राइवेट पार्ट में हो रही इचिंग और जलन को कम करने में मदद करता है. दही के साथ जब शहद मिल जाता है तो ये दो तरह से काम करता है. पहला शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द से राहत दिलाता है. वहीं, दही में प्रीबॉयोटिक होते हैं जो इचिंग को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा बैक्टीरियां के असंतुलन को ठीक करने में मदद करता है ताकि आपको यीस्ट और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा नहीं हों. आप दही और शहद का मिश्रण बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा जल्दी परिणाम पाने के लिए इन दोनों चीजों को मिलाकर प्राइवेट पार्ट के ऊपरी हिस्से में लगाएं. इससे आपको जल्द आराम मिलेगा.

एप्पल साइडर विनेगर:-

एप्पल साइडर विनेगर किसी औषधी से कम नहीं है. शायद ही ऐसी कोई चीज है जिसका इलाज एसीवी से नहीं किया जा सकता है. इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं. एसीवी प्राइवेट पार्ट की इचिंग और जलन को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा पीएच को मेंटेन रखता है. आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइर विनेगर मिलाकर पी सकते हैं. आप चाहे तो नहाने के पानी में भी आधा कप मिला सकते हैं. लेकिन इसका सीधा इस्तेमाल न करें. क्योंकि इसका नेचर एसिडिक होता है जिसकी वजह से गंभीर जलन हो सकती है.

टी ट्री ऑयल:-

टी ट्री ऑयल में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं जो इचिंग और जलन को कम करने में मदद करता है. इसके लिए आपको टी ट्री ऑयल की 4 से 6 बूंदे लेकर प्राइवेट पार्ट के ऊपरी हिस्से में लगाना है और कुछ देर बाद धो लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info